Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

शिवपाल सिंह यादव ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई, पिता को कष्ट देने वाले को बताया कंस……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का कांग्रेस के साथ गठबंधन या विलय करने का संकेत दे चुके शिवपाल सिंह यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई देने के लिए जारी संदेश में बड़ा बम फोड़ा है। उन्होंने इसमें पिता को कष्ट देने वाले को कंस कहा है। उनका इशारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक पन्ने का बधाई संदेश जारी किया है। इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह ने बधाई संदेश में सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामना दी है। जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल ने बधाई संदेश की शुरुआत में प्रिय ययाति सुत यदुवंशियों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। उन्होंने गीता में भगवान कृष्ण के संदेश. यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम। का उल्लखेख करते हुए अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना किए जाने की बात कही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *