15 सितंबर के बाद इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- लखनऊ/
प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। यूपी के तराई इलाकों में बीते दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक थोड़ी सुस्ती के बाद 15 सितंबर से मानसूनी बारिश दोबारा जोर पकड़ेगी। दक्षिणी ओडिशा के तट पर विकसित हो रहे एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से पूर्वी यूपी से शुरू होकर तराई और मध्यांचल में मध्यम से भारी बारिश होगी। इधर 13 और 14 सितंबर के लिए माैसम विभाग की ओर से प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि इस बीच प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश की परिस्थितियां बनी रहेंगी।
\





