Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में यहां कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप , हत्या की आशंका…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सोमवार को सैदुपुर में रामजानकी मंदिर परिसर स्थित कुएं में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त पीतपुर गरला निवासी सुनील कुमार पुत्र राजकुमार के रूप में की गई है। युवक विगत आठ अक्तूबर से ही घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन पहले लतीफशाह बांध में युवक की बाइक मिली थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *