घर में अकेली प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया… फिर हुआ कुछ ऐसा मिली आशिक की लाश; युवती ने सुनाई
उत्तर प्रदेश के कासगंज ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर माफी में शुक्रवार की दोपहर युवक की लाश प्रेमिका के घर में मिली। सूचना पर सीओ सदर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे लोकेंद्र को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया। लोकेंद्र के भाई कुंवर प्रकाश का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे उसकी प्रेमिका ने फोन करके जो जानकारी दी, उसे सुनकर उनके होश उड़ गए।






