Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- भारी बारिश व बाढ़ को देखते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने SDM से किया मांग,, मांग पर लगा मुहर…..DM के निर्देश पर चकिया के सभी स्कूल 2 दिन रहेंगे बंद…….सदर व‌ शहाबगंज के यह स्कूल 2 दिन बंद रहेंगे ……

रिषदीय विद्यालयों में अवकाश रखने की मांग

अध्यक्ष अजय गुप्ता ने एसडीएम से किए वार्ता 

चकिया (चंदौली)। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई चकिया ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रखने की मांग उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा से की।

संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि चकिया-अहरौरा मार्ग, चकिया-मुगलसराय मार्ग सहित जनपद के तमाम मुख्य और लिंक मार्ग भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुके हैं। ऐसे हालात में बच्चों का विद्यालय आना-जाना खतरनाक हो सकता है। इसी के मद्देनज़र संगठन की ओर से विद्यालयों को अवकाश घोषित करने की अपील की गई।

संघ पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय मुसाहीबपुर के समीप गरला गांव के जलमग्न क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उप जिलाधिकारी चकिया को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम विनय मिश्रा ने शिक्षकों की मांग को उचित मानते हुए कहा कि मामले पर बीएसए से वार्ता की जा चुकी है और शाम तक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ बाबूलाल, अनिल यादव, अशोक प्रजापति, अजीत पटेल, संदीप मौर्य, अमित मौर्य, जैसल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

शाम तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बाढ़ग्रस्त व जल जमाव वालो स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया। चकिया व शहाबगंज सदर के क्षेत्र में।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *