Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

हुआ बड़ा हादसा, हाइवे पर मारी टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत और 50 लोग हुए घायल…….. मौके पर पहुंचे DM व एसएसपी

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज ।

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और घायलों के हालचाल की जानकारी ली।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थे।

जब ट्रैकर ट्रॉली बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र स्थित घटाल गांव के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *