चकिया में 23 यानि कल लगेगा शिविर, जांच होगा फ्री में…… वाराणसी से आ रहे हैं मसहूर चिकित्सक…… छात्रों के साथ साथ अन्य नागरिक व अभिभावक भी करा सकते हैं जांच व परामर्श
सिल्वर बेल्स स्कूल में 23 अगस्त को लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
चकिया, चंदौली। सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया में आगामी 23 अगस्त (शनिवार) को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सत्कृति हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शिविर में नाक, कान, गला (ईएनटी), कॉक्लियर इम्प्लांट और डायबिटीज़ की नि:शुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय परिसर में मौजूद रहेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि शिविर का लाभ केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के ग्रामवासी भी इसमें शामिल होकर अपनी जांच करवा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएँ।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए विद्यालय कार्यालय से 8765848001 एवं 9454219800 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।