चकिया चेयरमैन के घर में घुसा जहरीला सांप,मचा हड़कंप…..सपेरे ने नगीन को पकड़ा
चकिया (चंदौली)। नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के घर में मंगलवार की सुबह 11 बजे देर रात अचानक सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। परिवारजन घबराकर इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में चेयरमैन ने सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलवाया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सपेरे ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह जहरीला प्रजाति का सांप था। उसे मिट्टी के घड़े में बंद कर जंगल में छोड़ा गया।
अचानक हुई इस घटना से घर में मौजूद पत्नी और बच्चों में दहशत फैल गई थी। राहत की सांस तब आई जब सांप को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप आबादी की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। वहीं चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि बारिश के दिनों में सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत विशेषज्ञों की मदद लें।
















