Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – धपरी गांव फिर चर्चा में, शिवलिंग प्रकरण पर बढ़ा विवाद,, कल लग रहा था टेंट…… पहुंची भारी फोर्स, ASP ने चेताया……दरोगा जी हुए लाइन चाहिए,CO व इंस्पेक्टर रहें मौजूद

चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत धपरी गांव में बने मदरसे के निर्माणाधीन स्थल पर शिवलिंग मिलने के बाद से लगातार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सावन मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर चुके हैं। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विवाद उस समय और गहरा गया जब हिन्दू पक्ष के ग्रामीण पूजा-पाठ हेतु विवादित स्थल पर टेंट लगाने लगे।

स्थिति को तनावपूर्ण होता देख स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर एवं सीओ मुगलसराय कृष्ण मुरारी शर्मा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने हिन्दू पक्ष की महिलाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विवादित स्थान पर कोई भी नया निर्माण या ईंट नहीं लगाई जाएगी। शिवलिंग जिस अवस्था में मिला है, उसी प्रकार पूजा-पाठ की अनुमति रहेगी।

इधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रीय दरोगा अरविन्द सोनकर पर कार्रवाई हुई है। बिना उच्चाधिकारियों को सूचित किए जौनपुर चले जाने के कारण उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते सावन में जब मदरसे का निर्माण कार्य चल रहा था तभी मिट्टी की खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर फैली। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया।

फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। विवादित स्थल पर निगरानी कड़ी कर दी गई है ताकि कोई भी पक्ष अपनी मनमानी न कर सके।

👉 ध्यानाकर्षण का केंद्र बना धपरी गांव :

अब तक लाखों शिवभक्त शिवलिंग का जलाभिषेक कर चुके हैं। जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़ के बाद यह स्थल चंदौली ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में चर्चाओं का विषय बन गया है। प्रशासन के लिए यह चुनौती बनी हुई है कि आस्था और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *