Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – समाजसेवी के पहल रंग आया,मिले थे DM से…….SCN ने निर्देश पर मुक्त करने का कार्य शुरू, शासन को भेजा गया प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही बनेगा 1400 मीटर का

धीना लिंक रोड पर शुरू हुआ गड्ढा मुक्त अभियान

समाजसेवी प्रशांत मिश्रा के प्रयास लाए रंग

जल्द 1400 मीटर का मुख्य मार्ग बनेगा

विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव 

धीना (चंदौली)।

गांव खझरा से सिलकरपुर तक जाने वाले जर्जर लिंक मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। समाजसेवी प्रशांत मिश्रा के व्यक्तिगत प्रयासों से धीना लिंक रोड के खझरा गांव मार्ग पर गड्ढा मुक्ती का कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं, शेष हिस्से के लिए 1400 मीटर पीच सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

समाजसेवी प्रशांत मिश्रा मिश्रा ने हाल ही में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मिलकर ग्रामसभा की समस्या को रखा था। वार्ता के परिणामस्वरूप धीना लिंक से खझरा गांव की ओर जाने वाली 600 मीटर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा शुरू कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के निर्देश पर अवर अभियंता अमर देव ने मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों में सड़क निर्माण की शुरुआत को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।

अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि समाजसेवी प्रशांत मिश्रा द्वारा सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया था। शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल खझरा लिंक रोड के 600 मीटर हिस्से को प्राथमिकता देते हुए गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। शेष 1400 मीटर सड़क का निर्माण स्वीकृति मिलते ही कराया जाएगा। प्रयास है कि ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।”

स्थानीय ग्रामीण समाजसेवी श्यामधर मिश्रा, राम अशीष बिंद, प्यारे राम बिंद, सुनील भारती , सिंटू शर्मा, रिंकू शर्मा, कल्लू बिंद, राम प्यारे बिंद, कल्पधारी बिंद, प्यारे राम, नजरूराम, ओपी भारती , भोजूराम, लल्लन राम, संतोष भारती, विनोद यादव, मदन शर्मा, दुलारे बिंद, चुन्नू मिश्रा, पवन मिश्रा, बबलू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने समाजसेवी के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *