Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – घूमने आए युवक ने लगाया छ्लांग, मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर…. तलाश में जुटी पुलिस, बाहर नहीं निकाला तो मचा हड़कंप

चंदौली : चंद्रप्रभा बांध में स्नान करते समय युवक डूबा, पुलिस और वनकर्मी अनजान

राजदरी-देवदरी भ्रमण के बाद युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

नौगढ़, चंदौली। जनपद के चंद्रप्रभा बांध क्षेत्र में रविवार को एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक राजदरी-देवदरी जलप्रपात का भ्रमण कर लौटते समय चंद्रप्रभा बांध में स्नान के लिए उतरा और गहराई में जाकर डूब गया। सूचना पर पहुंची चंद्रप्रभा चौकी पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी के जैतपुरा निवासी रियाज रविवार को राजदरी-देवदरी घूमने आया था। दोपहर बाद वह चंद्रप्रभा बांध पहुंचा और वहां स्नान के लिए छलांग लगा दी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी पुलिस के साथ नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कराई। स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि चंद्रप्रभा क्षेत्र में स्थित जलाशयों में स्नान पूर्णतः प्रतिबंधित है। राजदरी-देवदरी व चंद्रप्रभा बांध के किनारे स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद इसके पर्यटकों द्वारा चेतावनियों को नजरअंदाज करना चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित क्षेत्र में पुलिस व वन विभाग की तैनाती रहती है, ऐसे में यह जांच का विषय है कि युवक प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंचा और स्नान करने लगा।

प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे प्राकृतिक स्थलों पर भ्रमण के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक जोखिम से बचें। फिलहाल युवक की तलाश में पुलिस, वनकर्मी व गोताखोरों की संयुक्त टीम लगी हुई है।

रिपोर्ट – विशाल गुप्ता

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *