Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन व्यक्ति घायल, बोलेरो को पास देते समय…..

चकिया, चंदौली। सोमवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अमरा दक्षिणी मे ट्रैक्टर पलटने से चार व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें आस पास के लोगों व पुलिस कि सहायता से इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया। जहां इलाज के दौरान राज नारायण नामक व्यक्ति कि मौत हो गयी।

बताया जाता है कि शिकारगंज क्षेत्र के नवडीहा से अख्तर पुत्र तपसूल नौडीहा उम्र 27 वर्ष सुल्तान पुत्र इस्लाम नौडीहा उम्र 26 वर्ष ड्राइवर राज नारायण पुत्र जिउत नौडीहा उम्र 60 वर्ष राम आधार पुत्र बैजनाथ नौडीहा उम्र 60 वर्ष ट्रैक्टर लेकर अहरौरा जा रहें थे। इसी बीच गड़ई नदी पर सामने से आ रही बोलेरो को पास देते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर नदी मे पलट गयी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार सभी चार लोग घायल हो गए।

वहीं सभी घायलों को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान राज नारायण कि मौत हो गयी। मौत कि खबर मिलते ही राज नारायण के परिजनों मे कोहराम मच गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा राज नारायण के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *