Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – पावर ग्रिड के स्वतंत्र निदेशक ने ग्रिड की प्रगति और जनकल्याण की कामना को लेकर किए रुद्राभिषेक…….जागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

जनकल्याण की कामना से पावर ग्रिड के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान ने किया रुद्राभिषेक

जागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

पावर ग्रिड की उन्नति के लिए प्रभु से लगाया गुहार 

चकिया (चंदौली), प्रतिनिधि।
सावन मास के पावन अवसर पर महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि जागेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान शिव के स्वयंभू शिवलिंग पर रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक वातावरण में गूंजते ‘हर हर महादेव’ के जयकारों ने पूरे धाम को शिवमय बना दिया।

जनकल्याण की भावना के साथ पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक एवं पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच परिजनों व मित्रों संग रुद्राभिषेक कर शिव कृपा की कामना की। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पुष्पार्चन करते हुए उन्होंने देश-प्रदेश के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

निदेशक शिव तपस्या पासवान का ने कहा कि “जागेश्वरनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर आत्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति हुई। जनकल्याण, राष्ट्र की उन्नति और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है। सावन मास आध्यात्मिक साधना और आत्मशुद्धि का श्रेष्ठ समय है। ऐसी पावन भूमि पर आकर जो अनुभूति होती है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती।” मैंने प्रभु से पावर ग्रिड की निरन्तर उन्नति के लिए प्रार्थना किया।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक सभी दुखों का नाश करता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर प्रांगण में उमड़ते रहे। दर्शन-पूजन व रुद्राभिषेक के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस पावन अवसर पर विद्युत निगम के पूर्व अधीक्षण अभियंता अवधेश पासवानचेयरमैन गौरव श्रीवास्तवनागेश पांडेयभाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ताराजन पासवानआशुतोष मिश्राअवनीश द्विवेदीमोहन पांडेयसंतोष सिंह राठौर व शुभम मोदनवाल समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *