Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

जंगल में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मीरजापुर। जिले के जंगल वाले क्षेत्रों में बदमाशों की सक्रियता का दौर दोबारा शुरू होने की आहट के बीच एक युवक को गोली मारने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। इस मामले की जानकारी पुलिस को होने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के साथ ही युवक के ठीक होने का इंतजार भी कर रही है ताकि पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई शुरू की जा सके।

पुलिस के अनुसार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। युवक के वहां पहुंचने के बारे में भी पड़ताल की जा रही है कि आखिर युवक जंगल में कैसे पहुंचा और वहां वह गोली मारने वालों के संपर्क में कैसे और क्‍यों आ गया। इस मामले में पुलिस युवक की मोबाइल के साथ ही सर्विलांस का भी सहारा लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है जल्‍द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *