Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने खुद को मारी गोली, उठाया खौफनाक कदम, मौके पर मौत…….. घटना स्थल पहुंचे CO और इंस्पेक्टर

पारिवारिक कलह से था मानसिक रूप से परेशान, पिता की लाइसेंसी रायफल से दी जान

सकलडीहा (चंदौली)। कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राम पंचायत जोगवा दुबौलिया के पूर्व प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के छोटे पुत्र ने खुद को गोली मार ली। परिजनों की मानें तो 34 वर्षीय संदीप यादव बीते कुछ समय से पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव में था।

घटना सुबह छह बजे की है। बताया जा रहा है कि संदीप ने घर के बारामदे में पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति और क्षेत्राधिकारी रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक, मृतक संदीप पिता द्वारा संचालित निजी विद्यालय से जुड़ा था। उसका बड़ा भाई प्रदीप भी विद्यालय के कामकाज में हाथ बंटाता है। बताया जा रहा है कि संदीप की पत्नी बीते कुछ समय से पांच वर्षीय पुत्र को लेकर वाराणसी में किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रथम दृष्टया कारण माना है। मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना से गांव में शोक की लहर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *