Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

BJP नेता की जबरन पैंट उतरवाई…मेरे साथ रेप की कोशिश:बुलंदशहर में कार में पकड़ी गई महिला ने प्रधान समेत 6 पर कराई FIR

बुलंदशहर, लखनऊ।

बुलंदशहर में भाजपा नेता के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला ने FIR दर्ज कराई है। महिला ने पकड़ने वाले गांव के प्रधान समेत 6 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने कहा-आरोपी जबरदस्ती उन्हें श्मशान ले गए। भाजपा नेता राहुल की जबरन पैंट उतरवा दी।

विरोध करने पर सबने हमें मारा-पीटा। फिर हमारे आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए वसूले। अब 3 लाख रुपए और मांग रहे थे। जब हमने पैसे देने से इनकार किया, तो वीडियो वायरल कर दिए।

दरअसल, शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि और महिला का एक वीडियो सामने आया था। इसमें दिख रहा है कि भाजपा नेता को लोगों ने कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।भीड़ देखकर भाजपा नेता अंडरगारमेंट्स में कार से बाहर निकला। मोबाइल कैमरा ऑन देखकर लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। साथ में मौजूद शादीशुदा महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती रही।

मामला शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान का है। वीडियो दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने गांव प्रधान उमेश, छोटेलाल शर्मा और शिकारपुर गांव के ललित समेत 6 लोगों के खिलाफ सलेमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने FIR में क्या लिखा, हूबहू पढ़िए-

7-8 महीने पहले की बात है। मैं और राहुल वाल्मीकि कैलावन गांव के पास कार में बैठे थे, तभी गांव के छोटेलाल और उमेश अपने तीन साथियों के साथ आ गए। तीनों ने राहुल वाल्मीकि को जातिसूचक गालियां दीं। जबरन कार का दरवाजा खुलवाकर हमें बाहर निकाला और अशब्द कहे।

गाली-गलौज करते हुए हमें श्मशान घाट के पास ले गए। ये सभी मेरे साथ गलत काम करना चाहते थे। इन लोगों ने राहुल की पैंट उतरवा दी। विरोध करने पर सबने हमें मारा-पीटा। फिर हमारी हालत खराब करके हमारे आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

इसके बाद से ये लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हमसे मोटी रकम मांगते रहे। डर के कारण हमने डेढ़ लाख रुपए इन्हें किश्तों में दिए। इसके बाद ये लोग 3 लाख रुपए और मांगने लगे। जब हमने पैसे देने से इनकार किया, तो 11 जुलाई 2025 को इन्होंने वीडियो वायरल कर दिए।

8 जुलाई को भी इन्होंने मुझे धमकाया था। राहुल वाल्मीकि भी पिछले 6 दिन से लापता है। मुझे शक है कि इन लोगों ने उसके साथ कोई अनहोनी की है। ये लोग मेरे और राहुल के परिवार के साथ भी कुछ कर सकते हैं। हमें इनसे जान का खतरा है। उमेश, छोटेलाल और ललित पर कार्रवाई कर हमें सुरक्षा दी जाए।

जानिए पूरा घटनाक्रम

केलावन स्थित श्मशान के पास लोगों ने एक कार खड़ी देखी। काफी देर तक कार खड़ी रही तो लोगों को शक हुआ। पास जाकर चेक किया तो कार में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में बैठे थे। लोग मोबाइल का कैमरा ऑन कर वीडियो बनाने लगे। शोर मचाते हुए कार के गेट पर धक्का मारकर दोनों को बाहर बुलाया।

युवक कार से बाहर आया, तब पता चला कि वो BJP के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि है। शादीशुदा महिला भी कार से निकली और दुपट्टे से चेहरा छिपाने लगी। लोगों को वीडियो बनाते देख राहुल वाल्मीकि माफी मांगने लगा। कहा- मेरा वीडियो मत बनाओ, मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, लेकिन लोग शोर मचाकर वीडियो बनाते रहे।

वीडियो में क्या दिख रहा, जानिए

भाजपा नेता का 34 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा नेता राहुल शर्ट और अंडर वियर पहने नजर आ रहा। वो हाथ जोड़कर लोगों से मोबाइल बंद करने की मिन्नतें कर रहा है। साथ में मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। किसी तरह माफी मांगकर भाजपा नेता वहां से अपनी महिला मित्र के साथ निकल गया।

शादीशुदा है भाजपा नेता राहुल, परिवार में पत्नी और 2 बच्चे भाजपा नेता राहुल (35) 6 भाइयों में सबसे बड़ा है। उसने इंटर तक पढ़ाई की है, नेतागिरी करता है। राहुल की शादी 2014 में हुई थी। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पिता ठेकेदार हैं। राहुल की करतूत पर परिवार को कोई शख्स कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *