चंदौली को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 200 करोड़ की लागत से बनेगा नया……… पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ा जनपद, लगेगा जल्द प्रतिमा, एक ही छत ने नीचे होगा विकास भवन
एक छत के नीचे विकास भवन निर्माण का निर्देश, बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में लगेगी प्रतिमा
चंदौली (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को चंदौली के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले को एक के बाद एक कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चंदौली में 200 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कोर्ट भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागों को एक छत के नीचे लाने के लिए 15 एकड़ भूमि चिह्नित कर विकास भवन का निर्माण कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम का पौधा रोपा। तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री संजीव गोंड, सांसद दर्शना सिंह, सांसद साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष काशी सिंह, अनामिका चौधरी सहित भाजपा के चार महामंत्री उपस्थित रहे।






