लतीफशाह बांध से झरने की तरह गिर रहा पानी, सैलानियों का इंतजार खत्म
लोग कर रहे वीडियो शूट, बांध से 5 फीट की ऊंचाई से गिर रहा पानी
नौगढ़ (चंदौली), संवाददाता।
लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद लतीफशाह बांध में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया है। बुधवार रात 10 बजे बांध का एक गेट खोला गया, जिसके बाद करीब 5 फीट ऊंचाई से पानी गिरता हुआ नजर आ रहा है। नजारा देखते ही बन रहा है, और यही कारण है कि अब सैलानियों की भीड़ भी बांध की ओर उमड़ने लगी है।

मोबाइल कैमरों में कैद हुआ प्राकृतिक दृश्य
बांध से गिरते पानी को लोग मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। सुबह से ही स्थानीय लोग, पर्यटक और युवा यहां आकर नजारा देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी बांध के जलप्रपात जैसे दृश्य का आनंद ले रहे हैं।

18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया नगवा बांध से और 5 हजार क्यूसेक नौगढ़ बांध से पानी छोड़ा गया
जानकारी के अनुसार, कल नौगढ़ बांध से 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे लतीफशाह बांध में जलस्तर बढ़ गया। वर्तमान में चंदौली के कई बांध लबालब हो चुके हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लतीफशाह समेत अन्य जलाशयों की निगरानी बढ़ा दी गई है।




