Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

आरपीएफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार का बरामद किया…… टीम ने कुल 6 को धरदबोचा, RPF व पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से टूटी तस्करों की कमर…..काम आ रहा है SP व कमांडेंट की रणनीति

लोको कॉलोनी के पास छापा, पांच तस्कर गिरफ्तार; कीमत करीब 70 हजार रुपये

चंदौली। शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार देर रात थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। लोको कॉलोनी रेलवे ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान टीम ने 41.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत बिहार प्रान्त के अनुसार लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों में जय प्रकाश कुमार (निवासी हसनपुरा, थाना कादिरगंज, जिला पटना), गुड्डू कुमार (निवासी खरजाया, थाना मसौढ़ी, पटना), विरेंद्र कुमार (निवासी दीपकुला, थाना धनरुआ, पटना), सुमन कुमार (निवासी खरजाया, थाना मसौढ़ी, पटना) और गोलू चौधरी (निवासी फुलवरिया, थाना खुसरुपुर, पटना) शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से मैजिक मोमेंट ब्रांड की 8 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल), आफ्टर डार्क के 85 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल), सिग्नेचर की 14 बोतल और मीकिंस 10,000 ब्रांड की बीयर के 20 कैन (प्रत्येक 500 एमएल) बरामद की।

पूरे अभियान का नेतृत्व थाना अलीनगर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने किया। टीम में चौकी प्रभारी लौंदा उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, कांस्टेबल परवेश सिंह और आरपीएफ की ओर से सहायक उपनिरीक्षक प्रभुनाथ राय, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, अशोक चौरसिया और विशाल आनंद शामिल रहे।

एसपी आदित्य लांग्हे और आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी. राज के निर्देश पर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 70 से अधिक तस्कर जेल पहुंचे चुके हैं।

 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तस्करी रोकने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

वहीं एक और कार्रवाई में संयुक्त टीम ने एक अन्य शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ बरामद किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *