Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – ब्लाक प्रमुख ने स्कूल को दिया सौगात , 4 लाख की लागत ने बने ……..का किया लोकार्पण, स्कूल खोलने के पहले मिला,, काटा फीता

नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का ब्लॉक प्रमुख व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने फीताकाट किया लोकार्पण

 

यह सिर्फ एक शौचालय नहीं, बल्कि स्वच्छता और आत्मसम्मान की दिशा में एक ठोस कदम- ब्लाक प्रमुख 

चकिया, चंदौली।

 (चंदौली)।

ग्राम्य क्षेत्र के स्कूलों में स्वच्छता को लेकर उठाए जा रहे कदमों में एक और कड़ी जुड़ गई है। विजयपुरवा स्थित जेएम पब्लिक स्कूल में ब्लाक प्रमुख शम्भू नाथ यादव ने क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 4 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग यूनिट के साथ दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा भी दी गई है। 

जिसका गुरुवार को आयोजित लोकार्पण समारोह में ब्लाक प्रमुख शम्भू नाथ यादव और भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या ने फीता काटकर शौचालय का उद्घाटन किया। इसके बाद शिलापट्ट का अनावरण कर सामुदायिक शौचालय को आमजनों के लिए समर्पित किया गया।

ब्लाक प्रमुख शम्भू नाथ यादव ने कहा कि “शिक्षा संस्थानों में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है। छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण मिलना चाहिए ताकि वे बिना किसी रुकावट के शिक्षा प्राप्त कर सकें। यह सिर्फ एक शौचालय नहीं, बल्कि स्वच्छता और आत्मसम्मान की दिशा में एक ठोस कदम है। आने वाले समय में और भी स्कूलों में इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।”

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या ने कहा, “प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को गांवों में मजबूती देने के लिए ऐसे कार्य जरूरी हैं। स्कूलों में साफ-सुथरे और सुरक्षित शौचालय न केवल बच्चों की उपस्थिति बढ़ाते हैं, बल्कि विशेष रूप से छात्राओं के लिए यह सुविधा उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहायक होती है। दिव्यांगजनों को ध्यान में रखते हुए समावेशी सोच के तहत बनाया गया यह शौचालय उदाहरण है कि विकास सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चल रहा है।”

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप सिंह, कुंवर जीत सिंह, मौलाना मोहम्मद अरशद, रंगलाल मौर्य, प्रमोद कुमार, रविंद्र, सलीम, शीतल, चंदन सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *