चंदौली में युवाओं के लिए बड़ी खबर, 14 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन……… निःशुल्क आवेदन शुरू
ओ-लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण के लिए नि:शुल्क आवेदन शुरू
चंदौली। संवाददाता।
जनपद चंदौली के पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ओ-लेवल व सीसीसी (ट्रिपल सी) कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए नि:शुल्क आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी पर हस्ताक्षर कर संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, चंदौली के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा और चयन मेरिट एवं पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
इस योजना के तहत चयनित युवाओं को राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्थानों में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी व निजी नौकरियों में कंप्यूटर दक्षता प्रमाण पत्र के रूप में लाभ मिलेगा।
📌 महत्वपूर्ण तिथि:
अंतिम तिथि आवेदन की – 14 जुलाई 2025
📢 “डिजिटल शिक्षा से आत्मनिर्भर बनेगा पिछड़ा वर्ग, सरकार की पहल को अपनाएं युवा”






