चंदौली – नौकरी के साथ डिप्लोमा करने का सुनहरा अवसर, चंदौली में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए शुरू हुआ अंशकालिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम….. सरकार ने कामकाजी युवाओं को बड़ी राहत, सुनहरा मौका अन्तिम तिथि
रिपोर्टर- अरुण कुमार
चंदौली, कार्यालय संवाददाता।
तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने कामकाजी युवाओं को बड़ी राहत दी है। अब वे लोग भी इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त कर सकेंगे, जो पहले से किसी सरकारी या निजी उद्योग में कार्यरत हैं। इसके लिए महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, चंदौली में सत्र 2025-26 के लिए तीन वर्षीय अंशकालिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

यह पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ट्रेड में संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत वे सभी वर्किंग प्रोफेशनल्स आवेदन कर सकते हैं, जो किसी केंद्र या राज्य सरकार के उद्योग, प्राइवेट लिमिटेड, पब्लिक लिमिटेड या MSME पंजीकृत इकाई में पूर्णकालिक रूप से कार्यरत हों, और जिनका कार्यस्थल संस्थान से अधिकतम 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित हो।

शैक्षिक योग्यता और अनुभव
इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को हाईस्कूल अथवा प्रासंगिक शाखा में दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव अनिवार्य है।
आवेदन की प्रक्रिया और तिथि
-
आवेदन अवधि: 27 मई 2025 से 27 जून 2025 तक
-
चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर
-
आवेदन शुल्क: निःशुल्क
-
आरक्षण: उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार
-
प्रशिक्षण शुल्क: शासनादेश और प्रवेश एवं शुल्क नियमन समिति द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार
सीधे संस्थान से करें संपर्क
संस्थान द्वारा बताया गया कि इच्छुक कामगार महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, चंदौली में आकर स्वयं संपर्क करें और अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस योजना से हजारों कामगारों को तकनीकी दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके करियर को नई ऊंचाई मिल सकती है।




