Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बिस्किट और खिलौना दिलाने के बहाने ले जाकर पड़ोसी ने डेढ़ साल की बच्‍ची से किया रेप, हालत गंभीर……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

यूपी के कुशीनगर के एक गांव में डेढ़ साल की मासूम बच्‍ची के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया और इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में धान के खेत में छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्‍थल का जायजा लिया। उनके निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पाक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्‍ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिशनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे पड़ोस के ही एक 22 वर्षीय युवक ने एक अबोध बालिका; उम्र लगभग 2 वर्ष को उसकी मां से बिस्किट दिलवाने के नाम पर और खिलाने के नाम पर लेकर गांव में चला गया। काफी देर बाद युवक के नहीं लौटने पर बच्ची की मां चिंतित हुई। उसने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को इस बारे में बताया तो उन्‍होंने बच्‍ची और उसे लेकर जाने वाले युवक को खोजना शुरू किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *