Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- युवती से शादी का झांसा देकर युवक कार्तिकेय ने बनाया सम्बन्ध, पीड़िता की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज…… पुलिस ने कार्तिकेय को किया गिरफ्तार , घर में घुसकर बनाया

डेट लाइन चकिया तहसील डेस्क

शहाबगंज, चकिया। चंदौली 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर यौन सम्बन्ध बनाना युवक को भारी पड़ गया। सोमवार की रात में घर में पकड़े जाने पर परिजनों ने जब शादी का दबाव डाला तो मुकर गया। वही पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

 

 गांव निवासी कार्तिकेय का सम्बन्ध थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हो गया।बात प्रेम मोहब्बत से बढ़कर शादी तक पहुंच गई।पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवक से काफी दिनों से सम्बन्ध था शादी का वादा कर दो बार पहले भी यौन संबंध बना चुका है।

सोमवार की रात में घर में घुसकर इस बार भी सम्बन्ध बना लिया।रात में बड़े भैया ने हम दोनों को पकड़ कर थाने ले आये। लेकिन इस दौरान वह शादी करने की बात करने पर मुकर गया। पीड़ित युवती ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया । पुलिस ने धारा 69 बीएनएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *