Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया विधायक ने दी ग्रामीणों को बड़ी सौगात, बिजली संकट से मिली राहत…..पावर हाउस किया शुभारंभ

इलिया (चंदौली)। बिजली की समस्या से जूझ रहे इलाकों को अब राहत मिलने जा रही है। विधायक कैलाश आचार्य ने मंगलवार को जंगलपुर पावर हाउस पर लगाए गए नए ट्रांसफार्मर 5 MVA का विधिवत उद्घाटन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। इस ट्रांसफार्मर के चालू होने से इलिया, जंगलपुर और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। अब 10 MVA का ट्रांसफार्मर लग गया। जनता को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा। 

बिजली कटौती से मिलेगी राहत

क्षेत्रीय जनता लंबे समय से कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या झेल रही थी। आए दिन ट्रिपिंग और पुराने ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक ने जनता की मांग पर यह ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की, जिससे अब करीब हजारों की आबादी को सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

विकास ही प्राथमिकता: विधायक

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा:“जनता को मूलभूत सुविधाएं देना ही मेरी प्राथमिकता है। पूरे इलिया क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं और आने वाले समय में और बड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

भाजपा पदाधिकारियों ने जताया उत्साह

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, प्रेम नारायण सिंह, रामभरत सिंह, विपिन सिंह, अरविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के प्रयास की सराहना की और क्षेत्र में विकास को गति मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *