चकिया सर्किल – प्रसव के दौरान मां बच्चे की हुई मौत, ग्रामीणों ने घंटों किया हंगामा….शहाबगंज , इलिया, चकिया थाने की पुलिस रही मौजूद, मुकदमा दर्ज करने के लिए दिया, चार घंटे तक चला अस्पताल पर चला हंगामा
अस्पताल संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़ित पक्ष के खिलाफ दिया तहरीर
शहाबगंज , चंदौली।
ब्लॉक मुख्यालय के समीप आस्था हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ राजीव कुमार सिसोदिया ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
चकिया थाना क्षेत्र के मुड़हुआ गांव निवासीनी अर्चना 28 वर्ष पत्नी प्रिंस यादव अपने मायका एकौना में रह रही थी शुक्रवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आस्था हॉस्पिटल ले गये। डाक्टर ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार करीब दो घंटे बाद प्रसव के दौरान ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान ही जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मायके व ससुराल पक्ष के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए होहल्ला मचाना शुरू कर दिए।




