चकिया सर्किल में यहां चला पुलिस के मौजूदगी में जेसीबी…… कोर्ट के आदेश पर पहुंचे,, खेल मैदान को कराया , दस विस्सा जमीन हुई मुक्त
शहाबगंज, चंदौली ।
विकास क्षेत्र के इलिया कस्बा में खेल मैदान के जमीन पर गुरुवार की शाम जेसीबी चलाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।
कस्बा के आराजी नंबर 338 में दस विस्सा भूमि खेल मैदान के रूप में अभिलेख में दर्ज है। लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से अतिक्रमण कर निजी प्रयोग में ले रहे थे।उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए ग्रामपंचायत ने तहसीलदार के यहां शिकायत दर्ज कराई थी।




