चकिया : डालिम्स के छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान, 10 वीं में शत-प्रतिशत और 12 का 97 में प्रतिशत रिजल्ट , 12 वी में शिवांश व 10 वीं रोशनी शर्मा ने डालिम्स टाप
चकिया , चंदौली।
क्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डालिम्स सनबीम विद्यालय में सोमवार को खुशी का माहौल रहा। जब सीबीआई दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आया। बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद हर्ष का माहौल छाया रहा । बच्चों के अंदर उत्साह का माहौल बना रहा। कक्षा 10 में उत्तीर्ण बच्चों की संख्या शत प्रतिशत रही वहीं कक्षा 12 में 97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे । कक्षा 12 में शिवांश पाठक ने विज्ञान वर्ग में 89% अंक लाकर डालिम्स सनबीम ग्रुप का नाम रोशन किया ।
बता दें कि शिवांश पाठक ने अभी हाल ही में हुए जी मेंस की पहली परीक्षा में 92.1 जी मेंस की दूसरी परीक्षा में 96.2 परसेंटाइल लाकर डालिम्स सनबीम ग्रुप को गौरवान्वित किया था। वहीं वर्षा पांडेय ने मानविकी वर्ग में कक्षा बारहवीं में 99% अंक लाकर पूरे पूर्वांचल और डालिम्स सनबीम ग्रुप को गौरवान्वित किया।





