चंदौली डीएम ने कहा किसी भी दशा में निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए, कड़ाई से हो पालन, इसपर रहेगा रोक….. एसपी ने कहा माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी रहेगी विशेष नजर
मुहर्रम को लेकर डीएम व एसपी ने धार्मिक गुरुओं व प्रबुद्धजनों के साथ किया बैठक
किसी भी दशा में निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए – डीएम
अवांछनीय तत्वों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर- एसपी
चंदौली। सोमवार की शाम को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता आगामी मोहर्रम के त्योहार को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की हुई बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों व अधिकारियों के बीच हुआ । जहां विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया।






