चंदौली; संजीव व बृजेश को नहीं था उम्मीद, फ्राडर ने हैक करके दिया था दोनों को झटका…. एसपी से लगाए थे गुहार, फोन आते ही खिले चेहरे, वापस कराया सेल ने 49 हजार
साइबर सेल द्वारा साइबर फ्राड पीड़ितों के रुपए कराया वापस
02 साइबर पीड़ितों के कुल 49 हजार रूपये वापस कराये गये
चंदौली।
आजकल फ्राड करने वाले तरह- तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल रहे है इसी क्रम में बृजेश कुमार पाल पुत्र केदार पाल निवासी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय के मोबाइल को फ्राडर द्वारा हैक कर पीडित के ही क्रेडिट कार्ड से 28000 रुपये का गबन कर लिया गया। वही संजीव राय पुत्र रामजी राय निवासी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय के मोबाइल को फ्राडर द्वारा हैक कर पीड़ित के ही क्रेडिट कार्ड से 21000 रुपये का गबन कर लिया गया। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया था।




