जिले में बंद रहेगी 48 घंटे के लिए शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किए आदेश, ये है कारण
रामपुर। जनपद की सीमा से सटे लोकसभा क्षेत्र बरेली, आंवला, सम्भल और बदायूं में सात मई को मतदान होना है।
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने इन आदेशों का पालन मतदान को निर्धारित तिथि सात मई को मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व से यानि पांच मई की शाम छह बजे से मतदान समाप्ति तक कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को क्षेत्र बरेली, आंवला, सम्भल एवं बदायूं में सात मई को मतदान होना निर्धारित है। इसके दृष्टिगत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-135(ग) के खंड-1 के प्राविधानुसार शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा आठ किमी परिधि में स्थित मादक पदार्थों की बिक्री व समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं माडल शाप की थोक एवं फुटकर दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हैं।



