Saturday, September 12, 2026
उत्तर-प्रदेशगाजीपुर

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दफनाया गया, जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, भारी फोर्स रही तैनात

गाजीपुर, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क ।

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया था। 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। 

लाइव अपडेट

11:27 AM, 30-MAR-2024

मुख्तार के परिवार ने की थी अपील

सांसद अफजाल अंसारी और विधायक शोहेल अंसारी भी बार-बार अपील कर चुके हैं। लेकिन कोई जाने को तैयार नहीं है। लोग मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने की बात कह रहे हैं। 

11:12 AM, 30-MAR-2024

समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़े

 मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी।

मुख्तार अंसारी को कब्रिस्तान में दफनाया गया

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का आज सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया था। जनाजे के दौरान हजारों की भीड़ में लोग शामिल हुए। जब जनाजा कब्रिस्तान के अंदर चला गया तो वहां पर पांच हजार से अधिक लोग जनाजे में शामिल थे।

10:20 AM, 30-MAR-2024

मुख्तार अंसारी का जनाजा लाया गया कब्रिस्तान

 मुख्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान पहुंच चुका है। उनके जनाजे के वक्त हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। थोड़ी देर में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

09:00 AM, 30-MAR-2024

गाजीपुर में मुख्तार के आवास पर बढ़ी सुरक्षा

मोहम्मदाबाद में एसपी ग़ाज़ीपुर ने कहा कि सुपुर्द-ए-खाक आज सुबह 10 बजे रीति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा। शव अभी उनके घर पर रखा गया है। पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

08:55 AM, 30-MAR-2024

कब्रिस्तान के बाहर पुलिस तैनात

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में उस कब्रिस्तान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है, जहां दिवंगत गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को दफनाया जाएगा।

08:40 AM, 30-MAR-2024

सभी तैयारियां पूरी हैं: डीएम

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार पर गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि “सभी तैयारियां पूर्ण हैं। उनके (मुख्तार अंसारी) आवास से कब्रिस्तान तक के मार्ग पर निगरानी रखते हुए हमने बल तैनात कर दिए हैं। नजर रखी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *