9 साल की शादी के बीच आई प्रेमिका, पत्नी को धमकाया; कहा- ‘तेरे पति संग मिलकर तुझे और बच्चों को मार डालूंगी’
अल्मोड़ा, नैनीताल। उत्तराखंड। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
दंपती के नौ वर्ष के रिश्ते के बीच प्रेमिका आ गई तो बखेड़ा खड़ा हो गया। पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर न सिर्फ गृहस्थी बर्बाद की, बल्कि आरोप है कि प्रेमिका ने बच्चों और अपने आशिक की पत्नी को जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से डरकर पत्नी दिल्ली से बच्चों संग अल्मोड़ा लौट आई।

अल्मोड़ा के एक गांव निवासी नमिता बिष्ट ने महिला थाने में तहरीर सौंप कहा कि 20 अप्रैल 2008 को उनकी शादी अशोक सिंह बिष्ट से हुई थी। अशोक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों दिल्ली चले गए। वर्तमान में उनकी एक बेटी और एक बेटा है। वर्ष 2017 तक पति-पत्नी का संबंध ठीक रहा। इसके बाद पति का व्यवहार अचानक बदल गया।





