योगी कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले, किसानों के लिए मुआवजे से लेकर मेट्रो के सेकेंड फेज तक… इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
लखनऊ। लोकसभा चुनावों से पहले योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में किसानों से लेकर मेट्रो तक के काम पर सरकार ने कई अहम फैसले लिए।
कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगी है…
1- किसानों को निजी नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने का फैसला। ग्रामीण क्षेत्र में 14.73 लाख, शहरी क्षेत्रों में 5188 नलकूप हैं। 1.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। 1 अप्रैल 2023 से कोई बिल नहीं देना होगा। पहले के बकाए के लिए ओटीएस आयेगी। 2023-24 में बिजली माफ करने के लिए बजट

2- ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी। 2023 में भारत सरकार ने मिशन बनाया। 2070 तक कार्बन उत्सर्जन जीरो करने का लक्ष्य। अगले पांच वर्षों में प्रतिवर्ष एक मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन पैदा होगी। इस क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को 5045 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। पहले 5 उद्योगों को 40 प्रतिशत तक की छूट। एनर्जी बैंकिंग की भी सुविधा मिलेगी। इंट्रा स्टेट ट्रांसफर चार्ज पर 100 परसेंट की छूट। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट। सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर पर लीज पर जमीन। निजी निवेशकों को 15000 रुपये प्रतिवर्ष की दर पर लीज।



