मंडप में दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा तमाचा, जीजा ने तान दिया तमंचा
वधू ने भी उठाया ऐसा कदम
करहल। शादी में आए खर्च के बंटवारे को लेकर वर-वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। दूल्हा ने दुल्हन को तमाचा जड़ दिया। वहीं दूल्हा के बहनोई ने दुल्हन के भाई पर तमंचा तान दिया। इस पर दुल्हन बिफर गई और उसने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी, फिर वापस लौट गए।

पुलिस ने जांच करने की बात कही है। इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र में स्थित गांव नगला मुलू भदामई निवासी डौली यादव का विवाह करहल में जैन इंटर कालेज के सामने निवासी पवन यादव के साथ तय हुआ था। शादी कार्यक्रम करहल स्थित एक रिसोर्ट में रखा गया था।
शादी में आने वाला खर्च दोनों पक्षों में आधा-आधा मिलकर उठाने की बात तय हुई थी। शनिवार देर रात धूमधाम से जयमाला की रस्म संपन्न हुई। सुबह फेरे पड़ने से पहले दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के भाई से कहा कि रिसोर्ट और दावत में आए खर्च का पहले हिसाब होगा, उसके बाद फेरे पड़ेंगे।



