प्रेमिका के घर पकड़ा गया, परिजनों ने प्रेमी की कर दी पिटाई और काटा प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर
बिहार के बक्सर (Buxar) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां, प्रेमिका के घर पकड़े गए उसके प्रेमी का प्राईवेट पार्ट काट दिया गया. दरअसल, यह पूरी घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की है, जहां शनिवार की सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लड़की के परिवारवालों ने पकड़ा और जमकर पिटाई की. उसके बाद प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला. हालांकि प्रेमी किसी तरह अपनी जान बाचकर वहां से भाग निकला

प्राइवेट अस्पताल में चल रहा प्रेमी का इलाज
फिर युवक के परिजनों ने खून से लथपथ हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज कर गंभीर अवस्था में युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. युवक का इलाज अब प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. वहीं इस घटना की जानकारी जब सामने आई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रेमी का नाम अनिल कुमार बताया जा रहा है. मामले में प्रेमी के घरवालों ने प्रेमिका पर साजिश रच के कॉल कर युवक को घर बुलाने का आरोप लगाया है.


