कोरोना से 4 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार; 6 दिन से चल रहा था बीमार
करगहर (रोहतास)। Bihar News: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तोरनी गांव निवासी कोरोना संक्रमित चार वर्षीय बच्चे का इलाज के दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल जमुहार में मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दिल्ली से गांव आया था बच्चा
स्वजनों के अनुसार छह दिनों पूर्व बच्चा अपने पिता और मां के साथ दिल्ली से गांव आया था। जिसके बाद से उसे सर्दी व बुखार की शिकायत थी। उसे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में भर्ती कराया गया था जहां कोरोना जांच में वह संक्रमित मिला।


