Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

बीच रास्‍ते खत्‍म हुआ एंबुलेंस का तेल, ट्रैक्टर ने चार किलोमीटर तक खींचा, अंदर तड़पती रही मरीज…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। यूपी में स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही की तस्‍वीर सामने आई है। यह तस्‍वीर हमें हैरान भी करती है। कहा जाए तो स्वास्थ्य विभाग में लाख प्रयासों के बावजूद बदलाव नहीं हो रहा। शुक्रवार को मवाना खुर्द व नंगली ईशा के बीच महिला मरीज ले जा रही एंबुलेंस का डीजल अचानक समाप्त हो गया। आखिर वहां से गन्ने डाल कर जा रहे ट्रैक्टर चालक स्वामी ने उसे खींचकर पेट्रोल पंप पहुंचा तब गंतव्य को रवाना हुई। उक्त मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी चर्चाओं में है। करीब चार किलोमीटर पर ट्रैक्‍टर के ही सहारे इस एंबुलेंस को खींचा गया था। बाद यह एंबुलेंस पेट्रोल पंप तक पहुंची और यहां पर इसमें डीजल भरवाया गया।

अंदर तड़प रही थी महिला मरीज

बिजनौर के जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस से दोपहर को महिला मरीज को लेकर मेरठ अस्पताल के लिए चला। जैसे ही एंबुलेंस छोटा मवाना पार किया तो वह बंद हो गई। पहले वह चालक स्टार्ट करने का प्रयास करता रही लेकिन जब उसने तेल मापा तो समाप्त हो चुका था। उधर महिला मरीज तड़पने लगी तो एंबुलेंस में सवार स्वजन का विवेक जवाब दे गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *