अकेली सो रही थी विवाहिता, गांव में नहीं थी लाइट- देर रात युवक घर में घुसा और फिर…
उन्नाव, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
अजगैन क्षेत्र की एक महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध पर चाकू से कई वार करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के टरकाने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। वह गांव में दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। तीन दिन पहले दीपक नाम का युवक अंधेरे का फायदा उठा रात में घर में घुस आया और चाकू दिखा दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर शरीर में कई वार कर जान की धमकी देकर भाग निकला।



