Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः बाइक की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार युवक दिखा रहा था स्टंट, एक युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज……

चकिया, चंदौली। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी इरफान अंसारी रविवार को कुछ कार्य से मुगलसराय जा रहे थे। तभी रास्ते में बुढ़वल गांव निवासी बाइक सवार तेजी से स्टंट दिखाते हुए आया, जिससे आमने, सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही सिकंदरपुर निवासी बाइक सवार इरफान अंसारी घायल हो गया। वही घायला अवस्था में इरफान अंसारी को चकिया संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक का इलाज अभी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताया गया कि सामने से टक्कर मारने वाला युवक बाइक से रोड़ पर स्टंट दिखा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *