चंदौली में 300 करोड़ से बनेगा लगभग 20 मीटर चौड़ा एलिवेटेड पुल, दोनों तरफ सात-सात मीटर की होंगी सड़कें
पीडीडीयू। नगर में सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक 16.5 मीटर चौड़ा फोरलेन एलिवेटेड पुल के निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पुल के नीचे आवागमन के लिए दोनों तरफ सात-सात मीटर की चौड़ी सड़क के अलावा एक-एक मीटर की नाली बनायी जाएगी। शासन के निर्देश पर सेतु निगम डीपीआर तैयार करने में जुटा है।

सेतु निगम ने बिजली के पोल, पानी की पाइप लाइन हटाने व मार्ग निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने भवनों को तोड़ने आदि में खर्च का ब्योरा विभाग से मांगा गया है। इसके मिलते ही डीपीआर भेज दी जाएगी।
जाम की समस्या से नगर को निजात दिलाने के लिए लगातार एलिवेटेड पुल निर्माण की योजना को धरातल पर उतारने के लिए कवायद तेज हो गई है। सेतु निगम की ओर से बिजली, दूरसंचार, पीडब्ल्यूडी और जल निगम से आग्रण राशि के बाबत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।



