SP के पूर्व पदाधिकारी समेत सात अरेस्ट, ज्वेलर्स ने अपने अपहरण-लूट की लिखी थी स्क्रिप्ट, दो सिपाही सस्पेंड
मेरठ। लाखों का कर्ज चुकाने से बचने के लिए ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक ज्वेलर्स ने सपा के पूर्व पदाधिकारी के साथ मिलकर अपने ही अपहरण और लूट का मुकदमा देहली गेट थाने में दर्ज करा दिया। आधी रात तक जांच के बाद असलियत सामने आने पर पुलिस ने ज्वेलर्स और सपा के पूर्व पदाधिकारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में कोतवाली थाने के दो सिपाही विश्वास और सुंदर को सस्पेंड कर दिया गया है।



