Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

बीजेपी को वोट देने पर देवर ने की समीना की पिटाई, अब शिवराज से मिलकर कही ये बात……

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला की उसके देवर ने पिटाई कर दी थी। अब पीड़ित महिला समीना ने इसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पूर्व में ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी। मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।.

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

मैं भैया के साथ हूं, समीना

वहीं सीएम शिवराज के साथ मुलाकात करने के बाद समीना ने कहा कि मैंने भाजपा को वोट दिया था इसलिए मेरे देवर जावेद ने नाराज होकर मेरे साथ मारपीट की। मैं भैया के साथ हूं, मैं उनको ही वोट दूंगी।

क्या है मामला

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अहमदनगर थानांतर्गत बरखेड़ा हसन गांव का यह मामला तीन दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में समीना बी कहती नजर आ रही हैं कि भाजपा को वोट देने की जानकारी देवर को लगने पर पहले तो उसने अपशब्द कहे, फिर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में देवर की बीवी ने भी साथ दिया। उसने डंडा लाकर दिया, जिससे देवर ने मुझे खूब पीटा। पड़ोसी के बीच.बचाव करने पर उसने पीटना बंद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *