Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

सपा सत्याशी ने अपने ही पार्टी को दिया झटका, नामांकन वापस ले……भाजपा प्रत्याशी के साथ गाड़ी में बैठकर हुए रवाना…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की दो सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने गाजीपुर व मीरजापुर.सोनभद्र सीट पर अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे दोनो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हो गया है। गाजीपुर में सपा से एमएलसी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला ने नामांकन का पर्चा वापस लिया। निर्वाचन कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और सपा के भोलानाथ शुक्ला एक ही गाड़ी में बैठ कर निकले। सपा का आरोप सरकार के दबाव में सपा प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा। भोलानाथ शुक्ला का मोबाइल फोन कल से ही बंद था। पर्चा वापस लेने की सपा नेताओं को नहीं दी थी कोई सूचना।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *