महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे; CM मोहन यादव ने लिया घटना का संज्ञान
पांच पुजारी समेत 13 लोग झुलसे
मध्यप्रदेश, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क ।
उज्जैन के महाकाल में एक हादसा सामने आया है। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग की चपेट में आने से पांच पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि गुलाल उड़ाते समय आग की लपटें तेज हो गई और वहां मौजूद पुजारी इसकी चपेट में आ गए।
कपूर से आरती कर रहे थे पुजारी
जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इसी दौरान ये आग लगी। इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उज्जैन आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सीएम यादव महाकाल मंदिर प्रबंधकों से संपर्क में हैं और वह कुछ ही देर में उज्जैन जा सकते हैं।






