Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा पैसे बचाकर रखें, जमीन खरीदना है पाक अधिकृत कश्मीर में……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में चकिया विधान सभा द्वरा नगर स्थित लक्ष्मी पैलेस लान में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री सुरेश पासी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां विधायक शारदा प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि को प्रथम आगमन पर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना एक सपना था। जिसे हमारे नेताओं ने देखा था उसे माननीय प्रधानमंत्री जी ने साकार किया। भारी समर्थन के बीच 370 हटाया गया। आज कश्मीर खुशहाल दिख रहा है। यही विपक्षीय कहते थे 370 हटने से खुन की नदियां बहेंगी। लेकिन आज लाल चौक में पूरे शान से तिरंगा पहरा रहा है। 130 करोड़ लोगों के विश्वास को हमारे प्रधानमंत्री जी ने बनाए रखा। आज कोई भी व्यक्ति कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। पैसा बचाकर रखिए वह दिन बहुत जल्दी आने वाला है जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी जमीन खरीद सकेंगे।

वहीं राममंदिर बनने का भी सपना पूरा हो रहा है। वहीं नहीं तीन तलाक कानून लाकर भी हमारे प्रधानमंत्री जी ने ऐतिहासिक कार्य किया। विपक्ष पूरी तरह से लाचार व हासात है। कोई मुद्दा नहीं मिलता। आज जनता पूरी तरह से खुशहाल है। पंडित दीन दयाल उपाध्यय जी का परिकल्पना अंतिम व्यक्ति से उदय से था। जिसे इस भाजपा सरकार में मोदी व योगी जी के नेतृत्व पूरा हुआ। आज सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पीएम ने जनता से जो वादा किया था गरीबों को छत देने का वे 2022 तक निश्चय ही पूरा हो जायेंगा। गांव-गांव गरीबों के घर बन रहे हैं। वहीं पांच लाख तक के बीमा कार्ड से निशुल्क इलाज भी हो रहा है।

वहीं प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं निश्पक्षता से गरीबों तक पहुंची है। जितना काम हमारे सरकार में हुआ उतना आज तक कभी नहीं हुआ। निश्चय ही 2022 में पिछले बार की तूलना में 25 हजार से नहीं इस बार आप सभी लोग मिलकर 70 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जिताएं।

इस दौरान जनपद प्रभारी मीना चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह एडवोकेट, डा. केएन पांडेय, विधान सभा प्रभारी शीतल आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दीना नाथ शर्मा, काशी नाथ सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार, अल्प संख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष औरंगजेब, सुड्डू सिंह, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, अशोक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, मुकेश साहनी, धर्मवीर, गीता रानी, शिवरतन गुप्ता, सुषमा जायसवाल, कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य हौसिला सिंह ने किया। वहीं संचालन डा. प्रदीप मौर्या ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *