Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः अचानक रिपोर्टिग महिला पुलिस चौकी पहुंचे एसपी , ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी समेत संबंधियों को दिया निर्देश…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। मंगलवार को अचानक एसपी अमित कुमार स्थानीय कोतवाली में धमक पड़े। कोतवाली में पहुंचते ही एसपी ने रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी में पहुंचे। जहां सर्व प्रथम कार्यालय का रजिस्टर उठाकर देखा। जिसमें कमिया पाई गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी को फटकार लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद की महिलाओं को सुविधा मिलनी चाहिए। सुगम व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी स्थापना किया गया। इसमें किसी प्रकार की हिलाहवाली न बरती जाए। एसपी द्वारा कार्यालय रजिस्टर का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *