Thursday, July 9, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, चकबंदी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में गंदगी देख भड़के तहसीलदार, खुद उठाई झाड़ू, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

औचक निरीक्षण में रिकॉर्ड रूम की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, कहा— अभिलेखों का रखें सुव्यवस्थित रखरखाव, अन्यथा होगी कार्रवाई

चकिया, चंदौली। तहसीलदार देवेंद्र ने गुरुवार को चकबंदी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम (खतौनी कक्ष) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में फैली गंदगी और अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। स्थिति देखकर तहसीलदार ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई शुरू कर दी और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं व्यवस्था का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रिकॉर्ड रूम में खतौनियों एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यालय में स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव और कार्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोबारा ऐसी स्थिति मिली तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार ने कहा कि “सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साफ-सुथरा और व्यवस्थित कार्यालय ही बेहतर कार्य संस्कृति की पहचान है।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *