Thursday, July 9, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रार्थना सभा में छापा; 6 गिरफ्तार…….. पुलिस ने गांव में किया कार्रवाई, पुलिस ने धार्मिक साहित्य, माइक, वाहन व अन्य सामग्री की बरामद

चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने गुरुवार को अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर इटवा गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सीओ कृष्ण मुरारी ने जानकारी मीडिया को किया।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे। कुछ लोग माइक के माध्यम से धार्मिक प्रचार कर रहे थे, जबकि अन्य लोग धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री वितरित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान सात बाइबिल, 200 धार्मिक पंपलेट, 50 धार्मिक पुस्तिकाएं, एक होम थिएटर, दो माइक, एक कार और दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।

इस मामले में थाना सकलडीहा पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2024 की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित कर धार्मिक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वरुणेंद्र कुमार राय सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *