चंदौली DPRO कर रहे है बड़ी कार्रवाई…….एक साल से गायब ग्राम पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, अब नौकरी खत्म करने की तैयारी…….बिना बताए ड्यूटी से गायब ग्राम पंचायत अधिकारी की नौकरी पर संकट
एक साल से कार्यालय नहीं पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी, सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी
सरकारी नौकरी छोड़ फरार! एक साल से लापता ग्राम पंचायत अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई
अनुपस्थित रहे, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, अब जाएगी ग्राम पंचायत अधिकारी की नौकरी
चंदौली । एक वर्ष से अधिक समय से बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित कुमार चौरसिया की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश ने सार्वजनिक सूचना जारी कर उन्हें अंतिम अवसर देते हुए कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार मोहित कुमार चौरसिया वर्ष 2021 से विकास खंड नियामताबाद में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 14 मई 2025 को जारी आदेश के तहत उन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करते हुए पूर्व आवंटित ग्राम पंचायतों का कार्यभार हस्तांतरित कर कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने 30 मई 2025 को योगदान तो दिया, लेकिन 31 मई 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अनुमति के लगातार अनुपस्थित हैं।

कार्यालय की ओर से उन्हें कई बार नोटिस जारी कर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके विरुद्ध पलायन, अनियमितता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई तथा आरोप पत्र भी जारी किया गया। इसके बावजूद उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने जारी सार्वजनिक सूचना में कहा है कि एक वर्ष से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने और विभागीय नोटिसों की अनदेखी करने से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि संबंधित कर्मचारी राजकीय सेवा करने के इच्छुक नहीं हैं। सूचना प्रकाशित होने के 15 दिनों के भीतर यदि मोहित कुमार चौरसिया कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।





